सचिन की ही तरह बेमिसाल होगा उनका बंगला  

Posted by: Arun



मुंबई
:मुंबई में मुकेश अंबानी के आलीशान घर की खबर के बाद अब महान इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के घर की भी खबर है। सचिन जल्द ही बांद्रा में ला मेर अपार्टमंट्स के अपने फ्लैट छोड़कर अपने सपनों के घर में जाने की तमन्ना रखते हैं। इस घर को बनाने के लिए उनकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।


एक
साल पहले सचिन तेंडुलकर ने मुंबई के
बांद्रा इलाके में 8 हजार 998 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था। अब सचिन ने आखिरकार उसी प्लॉट पर अपने सपनों का घर बनाने का फैसला किया है। सचिन की शख्सियत और उनके करियर की तरह उनका यह घर भी आलीशान होगा। सचिन के 4 मंजिल के इस घर में एक काफी बड़ी पार्किन्ग होगी, बड़े-बड़े गेस्ट रूम होंगे और टॉप फ्लोर पर एक स्विमिंग पूल होगा। सचिन ने अपने इस घर का प्लान बृहनमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्परेशन (बीएमसी) में अप्रूवल के लिए सबमिट कर दिया है। बीएमसी के एक अधिकारी के मुताबिक, 'इस बंगले में 10 कमरे होंगे। हर फ्लोर का एरिया 1710 स्क्वायर फीट से लेकर 2060 स्क्वायर फीट के बीच होगा।' सचिन तेंडुलकर के इस सपनों के घर के ग्राउंड फ्लोर पर 3 कमरे होंगे साथ ही पार्किन्ग भी होगी। फर्स्ट फ्लोर पर दो बड़े गेस्ट रूम्स होंगे। मास्टर बेडरूम और बच्चों के कमरे दूसरे और तीसरे फ्लोर पर होंगे जबकि चौथे फ्लोर पर एक स्विमिंग पूल बनाने की योजना है। बीएमसी के अधिकारी के मुताबिक सचिन को इस घर के लिए कोस्टल रेग्युलेशन ज़ोन की अथॉरिटी से पहले ही क्लिअरंस मिल गया है। फिलहाल सचिन के इस प्लॉट पर एक पुराना बंगला बना हुआ है। यह बंगला 1920 के दशक में बनवाया गया था। इस बंगले का मालिकाना हक एक पारसी फैमिली के पास था। इस बंगले के पड़ोस में रहने वालों के मुताबिक इस बंगले में पहले कई बॉलिवुड हस्तियां रह चुकी हैं। साहिर लुधियानवी, मजरूह सुल्तानपुरी, सुनील दत्त, संजय दत्त, प्रिया दत्त, नौशाद अली, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना और रेखा इस बंगले में रह चुके हैं। सचिन ने 2007 में यह बंगला खरीदा था। सचिन ने इस घर की डिज़ाइनिंग की ज़िम्मेदारी आर्किटेक्ट प्रकाश सप्रे को दी है। एक बार बीएमसी से क्लिअरंस मिलने के बाद सचिन के न्यारे बंगले का कंस्ट्रक्शन शुरू हो जाएगा। इस बंगले में शिफ्ट होते ही सचिन को पड़ोसी के रूप में बॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह मिलेंगे। हो सकता है कि अभिषेक और ऐश्वर्या भी सचिन के पड़ोसी बन जाएं क्योंकि उसी इलाके में इस बच्चन फैमिली ने भी प्लॉट खरीदा है। फिलहाल सचिन बांद्रा (वेस्ट) के ला मेर अपार्टमंट्स के एक 3 बेडरूम के फ्लैट में रह रहे हैं।

नेताओं की बेटियों के स्कैंडल  

Posted by: Arun

ब्रिस्टल पालिन


अमेरिका में वाइस प्रेज़िडंट पोस्ट की उम्मीदवार सारा पालिन की 17 साल की बेटी ब्रिस्टल पालिन के बिन ब्याहे प्रेगनंट होने की ख़बर से शुरू में हम चौंके थे। लेकिन, इतिहास पर नज़र डालें तो हम यह पाएंगे कि बड़े नेताओं की बेटियां स्कैंडल्स की वजह से पहले भी सुर्खियों में रही हैं। फिर चाहे बात अमेरिका के पूर्व प्रेज़िडंट रोनाल्ड रीगन की बेटी पैटी डेविस की हो या अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी की बेटी मेरी चेनी की। अब इसका दोष चाहे पावरफुल लीडर्स की अपने काम में मशरूफियत के मत्थे मढ़ें, लेकिन लीडर्स अपने बच्चों को ज़्यादा समय नहीं दे पाते हैं, जिसके चलते उनके बच्चों का स्कैंडल्स में आना कतई आश्चर्यजनक नहीं लगता.


जेना बुश





अमेरिका के प्रेज़िडंट जॉर्ज बुश की बेटी जेना बुश अपने पिता के 8 साल के कार्यकाल के दौरान कई बार कम उम्र में शराब पीने की वजह से खब़रों में रहीं। जॉर्ज बुश को जेना की वजह से काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।


पैटी डेविस




अमेरिका के पूर्व प्रेज़िडंट रोनाल्ड रीगन की बेटी पैटी डेविस ने 1994 में प्लेबॉय के जुलाई अंक के कवर पर न्यूड पोज़ देकर तहलका मचा दिया था। रोनाल्ड रीगन का परिवार अमेरिका में काफी कंजर्वेटिव माना जाता है। लेकिन डेविस की प्लेबॉय इमिज ने उनके परिवार की छवि को काफी धक्का पहुंचाया था।


अलेक्जेंड्रा केरी





2004 में केन्स फिल्म फेस्टिवल में जब अमेरिका के सिनेटर जॉन केरी की बेटी अलेक्जेंड्रा केरी ने एंट्री मारी तो अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए। केरी ने उस समय बिल्कुल आर-पार देखी जा सकने वाली ड्रेस पहनी थी



मेरी
चेनी




अमेरिका के वाइस प्रेज़िडंट डिक चेनी की बेटी मेरी चेनी ने जब इस बात का ऐलान किया कि वह समलैंगिक हैं, तो यह ख़बर अमेरिका सहित पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी। हालांकि, डिक चेनी के परिवार ने इस पूरे बवाल पर यह कहते हुए पानी डालने की कोशिश की कि वह लेस्बियन रिश्तों को ग़लत नहीं मानते।

Shower-power suits offer executives a clean image  

Posted by: Arun


SYDNEY: Who needs dry clean when you can shower clean? Executives around the world could soon be able to imitate their Japan counterparts and buy business suits designed to be cleaned under the shower head. The so-called shower suit, an invention of the research and marketing body of Australia's wool industry, has proven very popular in Japan, where it was launched last year. This week, Australian Wool Innovation (AWI) said the Japanese clothing company that sells the suit had placed an order for an additional 170,000, bringing the total number of suits to date in Japan to about a quarter of a million. "In the wake of the business suit success, ladieswear and corporate businesswear designs are also under development," AWI chief executive Craig Welsh said in a statement. "I'm also very excited there is talk of an airline adopting the technology for its cabin crew uniforms." AWI hopes the suit will spread from Japan to other markets. Welsh said the suit, which can be washed clean in the shower, was the ideal solution for busy career men and women who want the convenience of easy-care clothes without the cost and hassle of regular dry cleaning. The suit can be sprayed in a warm shower for three to four minutes and drip dries within a few hours at room temperature. If hung properly, no ironing is needed. Konaka, the Japanese company that sells the suit, has more than 300 stores and is targeting job-hunting students and young business people who live alone.

आ रही है ऐसी लिफ्ट, जो कराएगी अंतरिक्ष की सैर  

Posted by: Arun

जापान :मुमकिन है कि कुछ समय बाद आपको अंतरिक्ष में जाने के लिए स्पेस शिप की जरूरत न पड़े। जापानी वैज्ञानिक एक ऐसी लिफ्ट या एलिवेटर तैयार कर रहे हैं, जो हमें जमीन से 99 हजार किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पहुंचा देगी। यह एक ऐसा प्रॉजेक्ट है, जिसके बारे में साइंस फिक्शन राइटर काफी लंबे समय से कल्पनाएं करते रहे हैं। यूं तो इस योजना पर कई देशों के वैज्ञानिक काम कर रहे थे, लेकिन जापान द्वारा इस स्पेस एलिवेटर पर चार खरब रुपये खर्च करने के ऐलान के बाद अब इस काम में तेजी आ गई है

माना जाता है कि इस तरह की लिफ्ट या एलिवेटर के बारे में 1979 में सबसे पहले मशहूर साइंस फिक्शन लेखक ऑर्थर सी. क्लॉर्क ने अपनी किताब द फाउंटेन्स ऑफ पैराडाइज में जिक्र किया था। इससे प्रेरणा ले कर वैज्ञानिक करीब 35 किलोमीटर लंबे केबलों की सहायता से ऊपर-नीचे सफर करने वाली लिफ्ट बनाने जा रहे हैं।

इसके लिए जरूरत होगी कि ये केबल सबसे मजबूत, साथ ही सबसे हल्के भी हों। इस एलिवेटर के केबिन जमीन से अंतरिक्ष स्टेशन तक अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाया करेंगे। उम्मीद यह भी है कि इंसानों के साथ इनमें बड़े-बड़े सोलर पावर से चलने वाले जेनरेटर भी भेजे जा सकेंगे। बाद में अंतरिक्ष में स्थित ये जेनरेटर पृथ्वी पर ऊर्जा की सप्लाई करेंगे।

जापान में नवंबर में इस मशीन को बनाने के लिए एक विस्तृत टाइम टेबल तैयार किया जाएगा। इस काम का सबसे मुश्किल पक्ष होगा लिफ्ट को खींचने वाली केबल के लिए उचित मटीरियल ढूंढना। चूंकि ये केबल हल्के होने के साथ इतने मजबूत भी होने चाहिए ताकि स्पेस में टकराने वाली चीजों का मुकाबला कर सकें इसलिए वैज्ञानिक इन्हें बनाने के लिए नैनोट्यूब्स पर विचार कर रहे हैं।

जापान की स्पेस एलिवेटर असोसिएशन के डाइरेक्टर प्रफेसर योशिओ आओकी का कहना है कि जरूरी है कि ये केबल स्टील से 180 गुना मजबूत हों। इसके लिए इन्हें अब तक के सबसे मजबूत नैनोट्यूब्स से चार गुना ज्यादा ताकतवर बनाना होगा। अब सवाल उठता है कि इन लिफ्टों को चलाया कैसे जाएगा, इसका जवाब देते हुए प्रफेसर आओकी ने कहा, हम सोच रहे हैं कि इसमें वही तकनीक इस्तेमाल करें जो हम बुलेट ट्रेन में करते हैं। चूंकि, कार्बन नैनोट्यूब्स में बिजली आसानी से बह सकती है इसलिए हमारा सोचना है कि एक और केबल बिजली मुहैया कराने के लिए लगाई जाए।