इतिहास ¨बदु ड्रैगन देश के अंकों में चीन"
झाऊ वंश का शासन, सामन्तवादी प्रथा का प्रारंभ।
[221 ईसापूर्व]
किन वंश ने संगठित चीन की स्थापना की। चीन की महान दीवार का निर्माण पूर्ण हुआ।
[220 से 206 ईसापूर्व]
हान वंश ने चीन की सीमा को कोरिया, वियतनाम, मंगोलिया व मध्य एशिया तक बढ़ाया।
[1368 ईस्वी]
झू यांगझांग ने मंगोलों को पराजित कर मिंग वंश की स्थापना की।
[1644 ईस्वी]
चीन के अंतिम राजवंश किंग ने यूरोपीय प्रभाव को समाप्त करके देश को नियंत्रण में लिया।
[1851 ईस्वी]
ताइपिंग विद्रोह हुआ। किंग राजवंश और क्रांतिकारियों के बीच हुए संघर्ष में 2 करोड़ लोग मारे गए। यह चीनी इतिहास का सबसे हिंसक गृहयुद्ध था।
[1911 ईस्वी]
सू यत्सेन ने किंग के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया, चीन गणतंत्र राज्य घोषित।
[1937 ईस्वी]
जापान ने चीन पर आक्रमण किया। 1945 में इस युद्ध के समाप्त होने तक 1 करोड़ चीनी नागरिक लापता हो चुके थे।
[1949 ईस्वी]
माओत्से तुंग द्वारा द पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना की स्थापना हुई, चीन गणतांत्रिक समाजवादी देश बना।
[1958 ईस्वी]
माओत्से तुंग ने चीन के तीव्र औद्योगीकरण के लिए योजना बनाई। यह तीन वर्ष में ही धराशायी हो गई।
[1966 ईस्वी]
माओत्से तुंग द्वारा प्रतिद्वंदियों का सफाया करने के लिए चलायी गई 'सांस्कृतिक क्रांति' में 50,000 लोग मारे गए।
[1978 ईस्वी]
डेग जियाओपिंग ने चीन में सुधार और आधुनिकीकरण को प्रेरित किया।
[1989 ईस्वी]
थ्येन आन मन चौक पर छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को क्रूरता से कुचला गया।
[2001 ईस्वी]
बीजिंग को 2008 ओलंपिक मेजबानी का अधिकार मिला।
*************
* विश्व की 24 प्रतिशत जनसंख्या चीनी भाषाएं बोलती है। चीन की राष्ट्रभाषा मैंडेरिन है।
* चीन में औसत आयु 33.6 वर्ष है।
* जनसंख्या नियंत्रण कानून, 1979 के अनुसार प्रत्येक चीनी दंपति को मात्र 1 बच्चे को जन्म देने की अनुमति है।
* प्रतिमाह चीन में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या मृत्युदर से 10 लाख अधिक है।
* बीजिंग शहर में 1.7 करोड़ स्थायी नागरिक है। बाहरी मजदूरों की संख्या मिलाकर शहर की जनसंख्या 2 करोड़ से अधिक हो जाती है।
* बीजिंग में 90 लाख साइकिलें है।
* जबसे चीन को ओलंपिक आयोजित करने का अधिकार मिला है, तब से अब तक यहाँ 3,491 बच्चों का नाम 'एयुन' रखा गया है, जिसका अर्थ है ओलंपिक।
* बीजिंग ओलंपिक में 5,50,000 विदेशियों के आने की उम्मीद की जा रही है।
* चीन पर 3 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें इस प्रकार हैं: गेट आफ हैवेनली पीस/लेखक जोनाथन स्पेन्स, द चाइना प्राइस/लेखिका एलेक्जेन्ड्रा हेनरी, आथेंटीकेटिंग तिब्बत: आन्सर टु चाइनीज 100 क्वेश्चन्स/लेखक एनेमरी ब्लान्ड्य